होम / MP Chunav: दिग्विजय सिंह का शिवराज सरकार पर हमला पूछा क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?

MP Chunav: दिग्विजय सिंह का शिवराज सरकार पर हमला पूछा क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Chunav: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल 3 महीने का समय बचा है। पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मध्यप्रदेश चुनाव की तैयारी में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगे हैं। वहीं बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस के वरीष्ट नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है।

  • शाह भाजपा में दो नए मेंबर
  • 22 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रदेश दौरा

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

उन्होंने ट्वीट करते हुए यह सवाल किया कि क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। पहली नाराज़ भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा, तीसरी शिवराज भाजपा और चौथा शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है)। दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव। क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?

दोनों पार्टीयों का दौरा

बता दें कि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। स्थानीय नेता जुबानी जंग करते थक नहीं रहे। वहीं दोनों पार्टी के केंद्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर लगे हैं। 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश के सागर जिले में दौरा तय किया गया है। वहीं 22 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सागर से हीं अपना चुनाव प्रचार प्रसार शुरु करेंगे।

Also Read: पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की घोषणा पर कमलनाथ का हमला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox