होम / MP CM: मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे मोहन यादव, जानें इनका राजनीतिक सफर

MP CM: मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे मोहन यादव, जानें इनका राजनीतिक सफर

• LAST UPDATED : December 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP CM: मध्य प्रदेश में सीएम की कुर्सी कौन संभालेगा, इसे लेकर कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया, विधायक दल की बैठक में  मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है, इस अहम फैसले से पहले BJP आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी, इसमें हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

जीवन परिचय

मोहन यादव राजनीतिज्ञ हैं और भाजपा के सदस्‍य हैं। 1965 को उज्‍जैन में पूनमचंद यादव के घर जन्‍में, मोहन यादव ने पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में कदम रख लिए थे वो MA, PHD हैं। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है और उन्‍हें 2 बेटे और 1 बेटी हैं। मोहन यादव का विवादित बयानों से लंबा नाता रहा है। यही वो वजह है कि वह मीडिया में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। चुनाव आयोग ने उपचुनाव 2020 में असयंमित भाषा का उपयोग करने पर एक दिन के लिए प्रचार करने से प्रतिबंध लगा दिया था।

राजनीतिक सफरनामा 

मोहन यादव ने विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की है। वह ABVP उज्‍जैन के नगर मंत्री रहे हैं।1982 में उन्‍हें छात्र संघ का सह सचिव चुना गया। भाजपा की राज्‍य कार्यकारि समिति के सदस्‍य और सिंहस्‍थ, MP की केंद्रीय समिति के सदस्‍य रहे हैं। MP विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्‍य रह चुके हैं।

MP के उज्‍जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए 2 बार 2013 और 2018 में निर्वाचित हो चुके हैं। 2 जुलाई 2020 को उन्‍होंने श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्‍व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोहन यादव का विवादित बयानों से लंबा नाता रहा है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

उज्जैन के मास्टर प्लान को लेकर शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री और उनके परिवार के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मास्टर प्लान को गलत तरीके से पास किया गया है। पर यादव इन आरोपों को खारीज करते हैं।

रहे हैं विवाद में

माता सीता को लेकर मोहन यादव ने विवादित बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि ‘मर्यादा के कारण राम को सीता को छोड़ना पड़ा। उन्होंने वन में बच्चों को जन्म दिया। कष्ट झेलकर भी राम की मंगलकामना करती रहीं। आज के दौर में ये जीवन तलाक के बाद की जिंदगी जैसा है’।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox