होम / MP:  मध्यप्रदेश में मौसम की बेरुखी, शीतलहर का कहर जारी, फसलों पर जमी बर्फ

MP:  मध्यप्रदेश में मौसम की बेरुखी, शीतलहर का कहर जारी, फसलों पर जमी बर्फ

• LAST UPDATED : January 17, 2023

India News Bureau

MP: मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़कड़ाती सर्दी का दौर दो-तीन दिन और रह सकता है। सर्दी इंसानो के साथ-साथ जानवरों पर तो अपना कहर बरसा ही रही थी, लेकिन अब इसने फसलों पर भी अपना कहर ढाहना शुरू कर दिया है।

बीते तीन दिनों से मालवांचल में कड़ाके की ठंड है। वहीं नीमच जिले में शीतलहर से फसलों पर बर्फ जमा हो गई है। मैथी, चना, सरसों, गेहूं में अधिक और अफीम की फसल में आंशिक नुकसान बताया गया है।

कड़ाके की शीतलहर के चलते नीमच जिले के कई गांवों के खेतों में बर्फ जम गई है। पाले से गेहूं, सरसों, चना, मैथी आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं अफीम उत्पादक किसानों की चिंता भी शीतलहर के कारण बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से खेतों में बर्फ की परते जम रही है। जिसके चलते किसान सरकार से नुकसानी का सर्वे कराने की मांग भी कर रहे है।

तो वहीं मंदसौर जिले मे ठंड अपना असर दिखा रही है। जनवरी में इस प्रकार की ठंड के प्रकोप से फसलों को काफी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विभाग ने ठंड को लेकर 18 तारीख तक की चेतावनी दी है। किसान भी कुछ फसलों को लेकर परेशान दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़े: MP: ग्वालियर में सड़क की खराब स्थिति को लेकर मंत्री ने मांगी माफी, एक व्यक्ति के धोए पैर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox