होम / MP Con Women: 1 महिला, 5 पति और धोखाधड़ी का जाल, कभी बदला नाम तो कभी धर्म

MP Con Women: 1 महिला, 5 पति और धोखाधड़ी का जाल, कभी बदला नाम तो कभी धर्म

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP Con Women: छतरपुर के SP कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फूलचंद कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी ने कई पुरुषों से शादी करके उन्हें धोखा दिया है और अब पत्नी से उनकी जान को खतरा है।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में कई काम

फूलचंद के अनुसार, उनकी पत्नी विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने 2011 में उनसे शादी की थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और इसकी आड़ में कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है।

नाम और धर्म बदलकर की थी शादियां

शिकायत में बताया गया है कि विनीता ने पहले 2000 में रामवीर तोमर से शादी की। फिर 2006 में धर्म परिवर्तन करके सलमा बनकर भूरे खान से निकाह किया। 2008 में फिर से हिंदू बनकर अजय खरया से और 2009 में जगदीश प्रसाद सिंह से विवाह किया।

हमेशा पतियों की संपत्ति हड़पी

फूलचंद का आरोप है कि विनीता ने हर बार अपने पतियों की संपत्ति हड़प ली और अब वह उन्हें भी फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि जब वह पत्नी के व्यवसाय का विरोध करते हैं, तो वह उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है।

यह मामला छतरपुर में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इस बहुचर्चित मामले में आगे क्या मोड़ आता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox