MP Congress
India News(इंडिया न्यूज़), MP Congress: विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस 230 सीटों में से सिर्फ 66 पर जीत पाई। जिस वजह से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी को इस तरह की हार की उम्मीद नहीं थी। मध्य प्रदेश में मिली हार ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सीएम का फेस रख चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह के ऊपर भी थी, लेकिन दोनों वरिष्ठ नेता पार्टी को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऐसे में पार्टी में बदलाव तय माने जा रहे है।
सूत्रों से पता चला है कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां पार्टी में भी बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेताओं की जगह युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राज्यसभा में बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें-MP Politics: एमपी में चालू हुआ मोहन यादव का बुलडोजर!
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…