होम / MP Congress: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त, पुलिस ने की बड़े नेताओं की गिरफ्तारी

MP Congress: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त, पुलिस ने की बड़े नेताओं की गिरफ्तारी

• LAST UPDATED : March 13, 2023

भोपाल। MP Congress: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता जब राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे। तभी वहां अचानक से लाठीचार्ज की अफवाह से भगदड़ मच गई।

बता दें कि पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रैली को रोककर पानी की बौछारें मारी। दोपहर में ही कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त हो गया।

पुलिस ने की MP Congress के कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी

जानकारी मिली है कि इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी भी की है। बता दें कि अदाणी समूह को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी, भ्रष्टाचार, महागाई सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस यह बड़ा प्रदर्शन भोपाल के जवाहर चौक में कर रही थी।

4000 कांग्रेस कार्यकर्ता हुए थे शामिल

प्रदेश भर से लगभग 4000 कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीज इस प्रदर्शन में इकट्ठे हुए थें। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, सुरेश पचौरी, मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज भी मौजूद थे।

कमल नाथ के नेतृत्‍व में हो रहा था प्रदर्शन

इसी कड़ी में कमल नाथ भी शामिल हुए थे। उनके नेतृत्‍व में प्रदर्शनकारी राज्‍यभवन के लिए‍ निकल गए थे। यहां से रोशनपुरा होते हुए राजभवन जाना था। पुलिस ने रोशनपुरा पर रास्ता बंद करके रखा था। धीरे धीरे कांग्रेस के कार्यकताओं की संख्‍या लगातार बढ़ती गई। कार्यक्रम समाप्‍त होने के बाद धीरे धीरे लोग आयोजन स्‍थाल से अपने गंतव्‍य स्‍थान के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े: RSS को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, सवालों की लगाई झड़ी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox