होम / कांग्रेस की राहुल के जरिए ‘विंध्य अंचल’ को साधने की तैयारी, इस समाज के वोट बैंक पर रहेगा मेन फोकस!

कांग्रेस की राहुल के जरिए ‘विंध्य अंचल’ को साधने की तैयारी, इस समाज के वोट बैंक पर रहेगा मेन फोकस!

• LAST UPDATED : July 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Congress Mission Vindhya, भोपाल: प्रदेश में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहडोल के दौरे पर आ रहे हैं। वे 8 अगस्त को शहडोल के ब्योहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल गांधी के दौरे की कमान संभाल रहे हैं। वे रोजाना जिले के नेताओं के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियां की समीक्षा कर रहे हैं।

विंध्य अंचल पर है कांग्रेस की नज़र

दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में विंध्य अंचल में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। विंध्य की 30 सीटों से MP Congress सिर्फ 7 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीती थीं। विंध्य में खराब परफॉरमेंस के चलते पार्टी बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें पीछे रह गई थी। इस बार पार्टी विंध्य में अपने पक्ष में परिणाम चाहती है। पार्टी यहां की एक-एक सीट पर फोकस कर रही है।

आदिवासी वोट बैंक पर रहेगा मेन फोकस

पार्टी का खास फोकस आदिवासी वोट बैंक पर है। इन दोनों ही अंचलों में कई सीटों पर आदिवासी वोटर चुनाव परिणाम प्रभावित करते हैं। राहुल गांधी जनसभा में सीधी में आदिवासी युवक के अपमान और प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा प्रमुखता से उठा सकते हैं।

ये भी पढ़े: मध्यप्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट! जानें अपने शहर का हाल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox