RAHUL GANDHI
India News (इंडिया न्यूज), MP Congress Mission Vindhya, भोपाल: प्रदेश में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहडोल के दौरे पर आ रहे हैं। वे 8 अगस्त को शहडोल के ब्योहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल गांधी के दौरे की कमान संभाल रहे हैं। वे रोजाना जिले के नेताओं के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियां की समीक्षा कर रहे हैं।
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में विंध्य अंचल में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। विंध्य की 30 सीटों से MP Congress सिर्फ 7 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीती थीं। विंध्य में खराब परफॉरमेंस के चलते पार्टी बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें पीछे रह गई थी। इस बार पार्टी विंध्य में अपने पक्ष में परिणाम चाहती है। पार्टी यहां की एक-एक सीट पर फोकस कर रही है।
पार्टी का खास फोकस आदिवासी वोट बैंक पर है। इन दोनों ही अंचलों में कई सीटों पर आदिवासी वोटर चुनाव परिणाम प्रभावित करते हैं। राहुल गांधी जनसभा में सीधी में आदिवासी युवक के अपमान और प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा प्रमुखता से उठा सकते हैं।
ये भी पढ़े: मध्यप्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट! जानें अपने शहर का हाल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…