होम / MP: खेत पर भैंस चराने पर विवाद, कुल्हाड़ी और मुंह से काटी युवक की 2 उंगलियां

MP: खेत पर भैंस चराने पर विवाद, कुल्हाड़ी और मुंह से काटी युवक की 2 उंगलियां

• LAST UPDATED : January 12, 2023

इंडिया न्यूज, पन्ना ( Paana-Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत आनेवाली ग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां बड़े मुट्वा में खेत में भैंस चरने के विवाद के चलते एक 21 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी और मुंह से दो उंगलियां काटने का मामला सामने आया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत यादव उम्र 25 वर्ष जिसका गांव के ही कुछ लोगों से भैंस चराने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने नुकसान की भरपाई करने की बात भी कही, और जब वह खेत में भैंस के किये गए नुकसान को देखने गया। तो खेत मालिक के लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
घटना को देख जब उसका 21 वर्ष का छोटा भाई पर्वत सिंह यादव वहां पहुंचा तो उसके साथ भी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया, कि उन्होंने युवक पर्वत सिंह यादव की मुंह से और कुल्हाड़ी से दो उंगलियां काट डाली।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर में भर्ती करवाया गया। जहां हालत नाजुक होने के चलते दोनों भाइयों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हालांकि घायलों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े: MP: शहडोल में अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox