होम / इंदौर में सबसे ज्यादा 12 कोरोना संक्रमित केस मिले

इंदौर में सबसे ज्यादा 12 कोरोना संक्रमित केस मिले

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज़,MP Corona Update Today:  मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में 7169 जांच में 43 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 12 केस इंदौर में मिले हैं।

प्रदेश में कुल एक्टिव केस

अभी प्रदेश में कुल एक्टिव केस 243 हैं। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हैं। इनमें 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में 10 लाख 42 हजार 686 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 31 हजार 707 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 736 की मौत हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में 53 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 243 एक्टिव केस हैं।

इन 13 जिलों में मिले हैं पॉजिटिव केस

प्रदेश में 13 जिलों में संक्रमित मिले हैं। इनमें बैतूल में 1, भोपाल में 7, गुना में 1, ग्वालियर में 2, होशंगाबाद में 4, इंदौर में 12, जबलपुर में 3, कटनी में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 6, सीहोर में 1, उज्जैन में 2 संक्रमित मिले हैं।

ये भी पढ़े: पंजाब सरकार का यु टर्न, 7 जून से बहाल होगी 424 वीआईपी की सुरक्षा

ये भी पढ़े: CM भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलने पहुंचे उनके गांव

ये भी पढ़े: जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ता के घर चाय पी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox