प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Crime: आप नेता की सास को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, CCTV से की जा रही पहचान

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार शाम एक महिला को उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी गई। मृतका का नाम अनीता गुप्ता है, जो आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधानसभा पद उम्मीदवार रोहित गुप्त की सास हैं। हत्या की यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। दो बाइक सवारों ने चेकअप करा कर लौट रही महिला को घर के दरवाजे पर गोली मार दी।

गोली मार कर हो गए फरार

अनीता गुप्ता चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थीं, जहां से वह अपने बेटे जय के साथ घर लौटी। घर के दरवाजे पर ही उनको दो बाइक सवार हथियार धारकों ने गोली मार दी। हमले में घायल महिला को तुरंत अपोलो हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। हत्या को अंजाम देने से पहले हत्यारों ने जय से सोने की चैन मांगा, लेकिन चैन उतारने से पहले ही उनकी मां को गोली मार दी गई। हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी मिला है, जिसमें हत्यारे पिस्टल से गोली मारते साफ दिख रहे हैं। मृतका के बेटे ने जानकारी दिया कि बदमाशों ने मुंह पर अंगौछा बांधा था। साथ ही गोली चलने की आवाज नहीं आई थी शायद सायलेंसर में पिस्टल लगी थी।

Also Read:-MP Politics: बेरोजगारी और नौकरियों को लेकर कमलनाथ ने उठाए सवाल, मोहन सरकार पर इंवेटबाजी का आरोप

पता बताने वाले को इनाम

वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के बाकी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, जिसकी सहायता से आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले या फिर पता बताने वाले को दस हजार का इनाम दिया जाने का आदेश किया गया है। हत्या की वारदात के तुरंत बाद से ही पूरा इलाका सहमा हुआ है। क्षेत्र से संबंधित कई व्यापारिक संगठनों द्वारा घटना पर चिंता जाहिर किया गया है साथ ही जल्द आरोपियों को पकड़ने और सुरक्षा को चाक चौबंद करने की मांग है।

Also Read:-Indore News: कांग्रेस पार्षदों ने काले कपड़े पहन कर किया प्रदर्शन, सभापति की कार्रवाई

India News Regional

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago