होम / MP Crime:मध्य प्रदेश में एक और दुष्कर्म का मामला, 4 लोगों ने मिलकर किया अपहरण

MP Crime:मध्य प्रदेश में एक और दुष्कर्म का मामला, 4 लोगों ने मिलकर किया अपहरण

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमपी में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें थमने का नाम नही ले रही है। अशोक नगर में 35 साल की महिला का चार लोगों ने मिलकर अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा का कहना हेै कि पुलिस को रविवार को जानकारी मिली थी। कि एक घायल महिला खेत में बेहोश पड़ी हुई है।

साथ ही कहा कि सूचना मिलने के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया।

अपहरण कर किया दुष्कर्म

बता दें कि एमपी के जिला अशोक नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार (2 अक्टूबर) को यह जानकारी दी कि जिले में 4 लोगों ने 35 साल की एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस उपमंडल अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि पुलिस को रविवार के दिन सूचना मिली थी। कि एक घायल महिला खेत में बेहोश पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के पश्चात ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। 

पीड़िता को जिला अस्पताल किया भर्ती

बता दें कि विवेक शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को अशोक नगर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि 4 व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ अपहरण किया और फिर  उसके साथ दुष्कर्म किया, जिनमें से पी़ड़िता 3 लोगों को जानती है। साथ ही अधिकारी ने पीड़िता के हवाले से बताया कि बाद में आरोपियों ने उसे एक खेत में फेंक दिया।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

बता दें कि अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, इस सामूहिक दुष्कर्म के केस में 4 आरोपियों में से 1 हत्या के केस में गवाह है। इस मामले में पीड़िता का पति ही आरोपी है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। 

Also Read: कोरोना के बाद इस खौफनाक बीमारी का खतरा! स्टडी में सामने आए डराने वाले खुलासे

छिंदवाड़ा विधानसभा से कमलनाथ नही लड़ेंगे चुनाव? क्या बहु प्रियानाथ चुनावी रण में भरेगी हुंकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox