होम / MP Crime: चुनाव ड्यूटी से घर लोटा पति से हुई बहस, पत्नी ने की खुदकुशी, सिपाही ने खुद को मारी गोली

MP Crime: चुनाव ड्यूटी से घर लोटा पति से हुई बहस, पत्नी ने की खुदकुशी, सिपाही ने खुद को मारी गोली

• LAST UPDATED : April 23, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: वैवाहिक रिश्तों में कुछ बहस या झगड़े आम बात हैं। कई बार लोगों के बीच इस कदर झगड़ा हो जाता है कि ऐसा लगता है कि यह रिश्ता अब आगे नहीं चल पाएगा, लेकिन फिर भी लोग इन चीजों से बाहर निकलकर आगे आते हैं और पूरी शिद्दत से रिश्ते को निभाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के चित्रकूट में ऐसा नहीं हुआ। चित्रकूट में चुनाव ड्यूटी से घर लौटे एक सिपाही का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया।

पत्नी ने लगाई फांसी

इसी बात पर पत्नी ने फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया। इसके बाद सिपाही ने भी अपनी सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है जहां मयंक पटेल नाम का सिपाही झांसी के जीआरपी थाने में ड्यूटी पर था। मयंक पहले चरण की चुनाव ड्यूटी के लिए बिजनौर गए थे। फिर चुनाव ड्यूटी खत्म कर 21 अप्रैल को वह सीधे अपने गांव आ गये।

पति-पत्नी ने की आत्महत्या

अगले दिन उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद देर रात उसकी पत्नी कुसुम ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कांस्टेबल मयंक ने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की मौत के बाद सिपाही पति ने भी अपनी सरकारी राइफल से आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद परिवार ने राइफल छीनकर घर में रख ली।

गांव में सनसनी फैली

इसके बाद मयंक ड्यूटी पर जाने की बात कहकर दोबारा सरकारी रायफल लेकर निकला और घर से कुछ ही दूरी पर उसने रायफल अपनी गर्दन में डालकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और डॉग स्क्वायड के जरिए घटना स्थल की जांच शुरू कर दी।

शादी 2019 में हुई थी

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मृतक सिपाही मयंक की शादी 2019 में बसिला गांव की कुसुम नाम की लड़की से हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है जिसका नाम आर्यन है। मृतक मयंक 2016 से यूपी पुलिस में था और GRP झाँसी में तैनात था और पहले चरण के चुनाव में ड्यूटी के लिए बिजनौर गया था। उन्हें अगले चरण की चुनाव ड्यूटी के लिए नोएडा जाना था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox