होम / MP Crime: नेहरू नगर के बालिका गृह से गायब हुईं चार नाबालिग बच्चियां, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन

MP Crime: नेहरू नगर के बालिका गृह से गायब हुईं चार नाबालिग बच्चियां, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन

• LAST UPDATED : July 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), MP Crime: भोपाल के नेहरू नगर बालिका गृह से चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़कियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनाई है।

यह है पूरा मामला

राजधानी भोपाल के एक बालिका गृह से चार नाबालिग लड़कियां गायब हो गई हैं। भोपाल के कमला नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। बालिका गृह की अधीक्षिका आकांक्षा सिंह तोमर की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का जिक्र किया गया है।

ये भी पढ़ें: Illegal Hostels: नगर निगम का बड़ा कदम, 3 अवैध हॉस्टलों पर चलाया बुल्डोजर

यह मामला कमला नगर इलाके के बालिका गृह का बताया जा रहा है। नाबालिग लड़कियों के गायब होने से बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले भी नेहरू नगर बालिका गृह से लड़कियों के गायब होने की खबरें आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस ने बनाई 5 सदस्यों की टीम

नेहरू नगर बालिका गृह से चार नाबालिग लड़कियों के गायब होने की शिकायत मिलते ही कमला नगर पुलिस हरकत में आ गई है। बालिका गृह से गायब हुई लड़कियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनाई है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। साथ ही लापता लड़कियों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पैरों में लगातार दर्द होना है खतरनाक बीमारी का संकेत!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox