होम / MP Crime: बदमाशों ने सरेआम दिया वारदात को अंजाम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

MP Crime: बदमाशों ने सरेआम दिया वारदात को अंजाम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

• LAST UPDATED : May 18, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल के बाहर शुक्रवार को वर्चस्व की लड़ाई में एक बीजेपी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। मारे गए युवक सुरेंद्र कुशवाहा (27) पंचशील नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल सतीश खरे पहले से ही जेल में बंद था और उसको पेरोल पर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान वर्चस्व को लेकर विरोधी गुट के लोगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद बदमाशों ने अपने घरों से भी गायब हो गए हैं।
कैसे हुई थी घटना (MP Crime)
गांधीनगर पुलिस के एक अधिकारी सुनील मेहर ने बताया कि जब सतीश खरे को जेल से छोड़ने के लिए उसके दोस्त विकास वर्मा और ईशु खरे गए थे, तभी रास्ते में सुरेंद्र कुशवाहा भी उनसे मिल गया। जेल के बाहर निकलते ही संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
एक की मौके पर हुई मौत
हमले में सुरेंद्र की जांघ और विकास के हाथ में चाकू लगा। सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विकास की हालत अब स्थिर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।
शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने लिंक रोड नंबर 2 पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने एक बदमाश सहित दो और लोगों के नाम एफआईआर में जोड़ने की मांग की। बाद में समझाइश के बाद जाम हटाया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox