प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Crime News : दमोह में तीन लोगो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Crime News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेडा गांव में सोमवार सुबह तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे दमोह जिले को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गया, और दमोह के पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव में सुबह-सुबह एक दुखद घटना घटी जिसने पूरे मध्य प्रदेश को हिलाकर रख दिया । जानकारी के अनुसार, बांसा तारखेड़ा गांव में सोमवार सुबह तीन लोगों रमेश विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विक्की और उमेश विश्वकर्मा ने इन दोनों युवकों पर गोलियों से हमला किया, जिससे वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। घटनास्थल पर करीब 10 से 15 गोलियों के खाली खोल पाए गए हैं। रमेश विश्वकर्मा: होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की हत्या उनके घर में गला काटकर की गई।

Also Read:

बढ़ गई असुरक्षा की भावना

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत किया गया है। अभी तक पुलिस द्वारा हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

जांच के दौरान व्यक्तिगत रंजिश, संपत्ति विवाद या अन्य संभावित कारणों की जाँच की जा रही है। इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र में गहरा सदमा और भय पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ गई है, और वे इस मामले में न्याय की जल्द से जल्द उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read:

Anubhawmani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago