MP Crime
India News ( इंडिया न्यूज ) MP Crime: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां महिला के साथ 2 फर्जी पुलिसवाला बनकर आए लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने महिला के पति को भी पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जूटी है।
बता दें कि अशोक नगर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ रेप हो गया है। रेप करने वाले आरोपी फर्जी पुलिस बनकर आए थे और उन्होंने महिला के पति को भी पीटा। पुलिस ने जानकारी दी कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन पर महिला अपने पति के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पति-पत्नी के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद 30 साल की महिला के साथ उसका पति भी था। अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी।
अशोक नगर पुलिस थाना प्रभारी जे.एल.अहिरवार ने बताया कि पति पत्नी की ट्रेन छूट गई थी। महिला का पति शराब पीता है, इस वजह से वह शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था।
साथ ही उन्होंने कहा कि पति पत्नी के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछने लगे। साथ ही अधिकारी ने बताया कि जब दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी, महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ भी मारा।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पति को वहां से अलग ले गया जबकि दूसरा आरोपी महिला को वही पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्रकर्म किया। साथ ही बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी महिला के साथ रेप किया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। और अभी आरोपियों की तलाश जारी है।
Also Read: PM Modi: पीएम मोदी ने तेजस से भरी उड़ान, जानिए क्या…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…