प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Crime: सोते हुए पत्नी को मारी गोली ले ली जान, मामला जान चौंक जाएंगे आप

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के भिंड में एक सनकी पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर किया गया। जब पड़ोसियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना मृतक महिला के माता-पिता को दी। तब जाकर ये मामला सामने आया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारा निवासी हरिराम बंजारा अपनी पत्नी रेखा बंजारा से जेवरों की मांग रहा था। हरिराम बंजारा इन जेवरों को गिरवी रखकर पैसा कमाना चाहता था। जब पत्नी रेखा ने जेवर देने से इंकार कर दिया। इस पर हरीराम नाराज हो गया और घर से बाहर चला गया। घर में अकेली रह गई पत्नी बिस्तर पर जाकर लेट गई। इसी बीच उसकी भी आंख लग गयी।

सोती हुई पत्नी पर बरसाईं गोलियां

जब रेखा सो रही थी तो अचानक उसका पति घर में वापस आ गया। हरिराम के सिर पर खून सवार था। उसने कमर से पिस्तौल निकाली और सो रही पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से रेखा की वहीं मौत हो गई। इसके बाद सनकी पति ने अपनी पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से 100 मीटर दूर चिता सजाई और अंतिम संस्कार भी कर दिया।

किसी ग्रामीण ने मायके वालों को सूचना दी

सनकी पति ने इस हत्या की खबर किसी को नहीं लगने दी। फिर भी गांव के कुछ लोगों ने गोली की आवाज सुनी थी और फिर जलती हुई चिता भी देखी थी। इसलिए किसी ग्रामीण ने फोन पर इसकी जानकारी रेखा के ग्वालियर में रहने वाले माता-पिता को दी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया

हत्या की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बिस्तर के नीचे कारतूस का खोखा मिला और खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे। पुलिस को घर से 100 मीटर की दूरी पर जली हुई चिता की राख भी दिखी। इसमें कंकाल के अवशेष भी मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत हरिराम को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

हत्या की सूचना डायल 100 पर मिली

गोहद थाने के टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि एक कॉलर ने 100 नंबर पर कॉल कर बताया था कि उसकी चचेरी बहन है। जिसकी शादी 8-10 साल पहले बंजारे का पुरा में हुई थी। उसके पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए बिना किसी को बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago