होम / MP: भोपाल में डॉग का आतंक, 6 साल के मासूम को बनाया शिकार

MP: भोपाल में डॉग का आतंक, 6 साल के मासूम को बनाया शिकार

• LAST UPDATED : March 21, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP: राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आए दिन डॅाग मासूमों को अपना शिकार बना रहे है। कुत्तों का आतंक रूकने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर 6 साल के मासूम पर हमला कर दिया, मासूम बूरी तरह से घायल हो गया। कुत्तों ने बच्चे का जबड़ा नोच डाला और तीन दांत भी खा गए। हमले में बुरी तरह घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिजन पार्षद शबिस्ता जकी से मदद मांगने पहुंचे।

बच्चे की हालत गंभीर 

बाणगंगा इलाके में कुत्तों ने 6 साल के बच्चे का जबड़ा नोच दिया। इसके अलावा मासूम के तीन दांत भी नष्ट हो गये और मुंह व आंखें भी जख्मी हो गयीं। इस हमले में बुरी तरह घायल बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका जबड़ा टूट गया।

पिता करते है मजदूरी 

बता दें कि बच्चा गंगा नगर कॉलोनी में रहने वाले इमरान खान का बेटा है। वह मजदूरी करता है। बेटा हम्मार रात में अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया। कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिरा दिया और उसके होंठ और जबड़ा खा लिया।

अचानक से किया हमला 

बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया। खून से लथपथ बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता इमरान ने बताया कि उन्हें कमला नेहरू अस्पताल में बाहर से दवा लाने को कहा गया था, लेकिन उनके पास दवा लाने के लिए पैसे भी नहीं हैं।

परिवार को मुआवजा देने की मांग

यह मामला तब सामने आया जब परिजन नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शबिस्ता जकी के पास मदद मांगने के लिए पहुंचे। नगर निगम में विपक्ष के नेता जकी ने बताया कि कुत्ते के हमले से बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox