MP: अस्पताल जहां पर लोग अपना इलाज कराने आते है। जिसे कायदे से देखा जाए तो अस्पताल एक ऐसा स्थान है। जहां का माहौल काफी गंभीर रहता है। जिसके चलते अस्पताल में काफी कड़े इंतजाम भी होते है। लेकिन आजकल मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आये दिन कुछ ऐसा घटता रहता है। जो सुर्खियां बन जाती है।
इसी कड़ी में दमोह जिले के हटा से एक बार फिर कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो इन अस्पतालों में मौजूद डॉक्टर स्टाफ और मरीज़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। मामला दमोह जिले के हटा का है, जहां के सरकारी सिविल अस्पताल में एक शराबी घंटे भर तक हंगामा करता रहा। जिससे स्टाफ और मरीज़ों के साथ उनके परिवार परेशान होते रहे।
यह भी पढ़े: MP: लंबे समय से मिल रही शिकायत,एसडीएम ने किया कॉलेज का औचक निरीक्षण, दरवाजों पर लगे मिले ताले
लंबे चले इस ड्रामा के बाद आखिरकार शराबी को पुलिस के हवाले करना पड़ा यह मामला शुक्रवार की रात हटा के सिविल अस्पताल का हैं। जहां एक शराबी युवक नशे में पहुंचा और एक-एक कर लोगों को परेशान करने लगा। लोगों ने शराब के नशे में आए युवक से बात करना ठीक नही समझा। इसके बाद भी युवक नहीं माना। वह अस्पताल स्टाफ को तंग करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के चैम्बर में चला गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर से बहस करते हुए उसने अजीबो गरीब डिमांड कर डाली।
यह भी पढ़े: Mahadev Book: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प के गुर्गों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
शराबी युवक की मांग थी कि उसे अस्पताल की गाड़ी उसके गाँव तक छोड़ने जाए। खुद को इसी ब्लॉक के भैंसा गाँव के रसूखदार परिवार का बता कर युवक डॉक्टर को कभी चकमा देता रहा। बहुत देर तक समझाने के बाद भी जब शराबी नही माना तो ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को फ़ोन किया। जिसके बाद अस्पताल पहुंची हटा पुलिस शराबी को अपने साथ ले गई। इस मामले ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ऐसे हालातो में क्या अस्पताल स्टाफ मरीज और परिवार सुरक्षित है। यह प्रश्न प्रशासनिक नुमाइंदों के सामने हैं।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…