प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Education: प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बड़ा कदम, छात्रों में खुशखबरी

India News MP ( इंडिया न्यूज) MP Education: मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के रिजल्ट पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाएं लगाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए यह प्रयोग कर रहा है। इसके लिए प्रदेश भर के दो हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों के एक लाख 11 हजार विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया।

उठाया गया बड़ा कदम

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट पिछले छह सालों में इस साल सबसे खराब रहा था। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सुधारने के लिए कक्षा नौवीं से ही जोर देना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब उन स्कूलों में सुपर सेक्शन बनाया जाएगा जहां 30 से ज्यादा विद्यार्थी फेल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल 10वीं के रिजल्ट 58.10 प्रतिशत रहे हैं। साथ ही इस साल से बेस्ट ऑफ फाइव योजना को भी खत्म कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कक्षाओं में अलग से सुपर सेक्शन बनाया जाएगा साथ ही अलग से शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।

कमजोर विद्यार्थियों पर ध्यान

कमजोर विद्यार्थियों का साप्ताहिक और मासिक टेस्ट भी होगा। और मूल्यांकन के बाद कमियों को दूर करने पर फोकस किया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग राज्य ओपन बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा। उनके लिए ओपन स्कूल चलाया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा का रिजल्ट बेहतर करना है।

Also Read: MP News: केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया : मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

Latifur Rahman

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago