MP Election 2023: अखिलेश का कांग्रेस पर वार, बोले- पिछड़ा दलित, आदिवासी ‘गठबंधन’ का भविष्य तय करेगा….

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव के लिए सपा ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें कई सीटों पर चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों ने फेर बदल किया है। बीते दिनों प्रदेश की 3 सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने अपना दल बदल लिया है। जिस वजह से पहले ही उन सीटों पर सपा हार चुकी है। जिन सीटों पर प्रत्याशी बचे हुए हैं, उन पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव परी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं।

बता दें कि पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा में सपा की प्रत्याशी अमिता बागरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को अखिलेश यादव ने संबोधित किया। इस दौरन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर फिर से जमकर निशाना साधा है, साथ ही अखिलेश ने कहा कि पिछड़ा दलित, आदिवासी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन का भविष्य तय करेगा।

कमलनाथ बुजुर्ग नेता हैं– अखिलेश

साथ ही बता दें कि अखिलेश यादव ने गुनौर से सपा की प्रत्याशी अमिता बागरी के पक्ष में एक सभा की और कहा कि आप इनको जिताए और विधानसभा में यह विधायक बन के जाएंगी तो आपके क्षेत्र की समस्या उठाएंगी। साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने “हमारे इंडिया गठबंधन को तोड़ दिया है। शायद कमलनाथ बुजुर्ग नेता हैं वह भूल गए हैं। मैं उनकी बात नहीं करता लेकिन रही बात लोकसभा की तो पीडीए के साथ गठबंधन होकर चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने पीएम को भी निशाने पर लिया कहा वह झूठ बोल रहे हैं।

युवाओं को रोजगार मिला न ही विकास मिला

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ा दलित और आदिवासियों की एकता को देखकर भाजपा और कांग्रेस भी अब जातिगत जनगणना को लेकर बात कर रही हैं। PM मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि “15 लाख उत्तर प्रदेश में नहीं मिले, तो एमपी में भूल जाइए। मध्यप्रदेश में ना तो युवाओं को रोजगार मिला न ही विकास मिला है तो केवल भ्रष्टाचार इसी कारण मध्यप्रदेश तो भूल ही जाइए।

Also Read: MP Election 2023: कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मेरी…

 

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago