होम / MP Election 2023: MP में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- BJP सरकार आएगी, राम के दर्शन करवाएगी

MP Election 2023: MP में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- BJP सरकार आएगी, राम के दर्शन करवाएगी

• LAST UPDATED : November 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज) MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा है कि जबलपुर 1857 की क्रांति और देश की स्वतंत्रता का केंद्र रहा है। इसी जबलपुर में शंकर शाह और रघुनाथ शाह अंग्रेजो के तोप के सामने सीना चौरा कर खड़े रहे हैं। मैं अपनी युवा पीढ़ी के दौरान यहीं रहा हूं।

3 दिसंबर को भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बना रही सरकार

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये मां नर्मादा की भूमी एमपी ,महाराष्ट्र और गुजरात की जीवन रेखा है। हम गुजरात वाले बिना मां नर्मदा के कुछ सोच भी नहीं सकते हैं। ये चुनाव आपको लिए बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है, इस चुनाव में वोट देने से आपके दो काम होंगे। आज मेरी एमपी में अंतिम सभा है, चुनाव के लिए मैं चंबल, भोपाल और सागर गया हूं। इस दौरान मैने हर जगह भाजपा की लहर देखी है। इस 3 दिसंबर को भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

इस बार एमपी में तीन दिवाली मनाई जाएगी: अमित शाह

इसके साथ ही अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि एमपी में इस बार तीन दिवाली होने जा रही है। पहली दिवालीआप  मना चुके हैं, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को भाजपा सरकार बनने पर मनानी है तो वहीं तीसरी दिवाली 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर स्थापना पर मनानी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाब ने मुझे पांच साल बहुत ताने लगाये हैं। वो हमेशा कहते थे कि मंदिर जरूर बनाएंगे मगर तिथि नही बताएंगे। एमपी में भाजपा सरकार बनते ही भाजपा सरकार बारी बारी से सभी को राममंदिर के दर्शन करवाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ये कमलनाथ और बंटाधार की जोड़ी प्रदेश का कुछ नहीं कर सकती। ये आपका भला नहीं सिर्फ़ अपने बेटों का भला कर सकते है। साल 2003 से आज तक बिमारू एमपी तो बेमिसाल एमपी बना दिया है। एक बार राकेश सिंह को जिता दो जबलपुर को कहीं का कहीं पहुँचा देंगे। अगर देश को सुरक्षित समृद्ध और चांद पर जाते देखना चाहते हैं तो भाजपा को ही चुने।

Also Read: MP Election 2023: PM मोदी का राहुल पर हमला, पूछा- किस दुनिया में रहते हो…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox