होम / MP Election 2023: कांग्रेस को बताया अमित शाह ने 4-C फार्मूले पर चलने वाली पार्टी, जानें 4-C का मतलब

MP Election 2023: कांग्रेस को बताया अमित शाह ने 4-C फार्मूले पर चलने वाली पार्टी, जानें 4-C का मतलब

• LAST UPDATED : November 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा में बोले कि कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार आने वाले नहीं हैं, लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी अगर ये आ गए तो और किसानों की योजनाएं भी बंद हो जाएगी।

शिवपुरी के कृषि उपज मंडी मैदान में जनसभा कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी 4-C फार्मूले पर चलती है, C फॉर करप्शन, C फॉर कमीशन और C फॉर कम्युनल दंगे और C फॉर क्रिमनल्स की राजनीति करने वाली पार्टी है, इससे पहले यहां पर 40 KM लंबा रोड-शो शाह ने किया।

जानें क्या है 4-C फार्मूला

4C फॉर्मूला पर कांग्रेस पार्टी चलती है, इस 4C से निकलकर मध्य प्रदेश को विकास की धारा में लाने के लिए BJP को वोट देना बहुत जरूरी है।

C – करप्शन

C- कमीशन

C- कम्यूनल दंगे

C- क्रिमनल की राजनीति

कान खोलकर सुनो राहुल बाबा- शाह

शाह ने कहा- कमलनाथ ने MP में कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित किया, उन्होंने यहां ट्रांसफर इंडस्ट्री बनाने का काम किया, बेटा-दामाद के कल्याण का उद्योग स्थापित किया और भ्रष्टाचार उद्योग लगाने का काम किया, 2019 में जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था, उस समय राहुल गांधी पूरे देश में बोल्ते फिरते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, मगर तिथि नहीं बताएंगे, राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 बजे रामलला प्रस्थापित होने वाले हैं।

Read more: MP Election 2023: MP में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों ने डाला डेरा,…

MP Election 2023: चुनावी प्रचार के दौरान J.P नड्डा करेंगे 3…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox