होम / MP Election 2023: टिकट मिलते ही डॉ. गोविंद सिंह CM पर जमकर बरसे

MP Election 2023: टिकट मिलते ही डॉ. गोविंद सिंह CM पर जमकर बरसे

• LAST UPDATED : October 15, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: डॉ गोविंद सिंह पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर से कांग्रेस ने भरोसा जताया है। डॉ गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनाव लड़ते हैं। उनके निवास ग्वालियर में समर्थकों द्वारा कांग्रेस पार्टी के निर्णय का जमकर स्वागत किया गया। पत्रकारों से भी चर्चा करते हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा भाजपा से बहती है।

डॉ गोविंद सिंह की कद्दावर नेताओं में होती है गिनती

कांग्रेस के नेता डॉक्टर गोविंद सिंह की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। क्षेत्र में उनकी काफी पकड़ है। उनके घर पर टिकट मिलने के बाद समर्थको की खासी भीड़ थी। लोगों ने काफी उत्साह के साथ उनके टिकट का स्वागत किया है।

लाखों करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया

डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है और हमारी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगी। 2018 में हुई घटना के बाद से जनता में काफी गुस्सा है। उन्होंने बोला कि जनता भाजपा द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों शोषण से काफी परेशान है। बीते 18 सालों में भाजपा द्वारा जनता के साथ काफी छलावा किया गया है। मध्य प्रदेश की गरीब जनता के सर पर लाखों करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है।

Read more: Israel and Hamas War: चीन में इजरायली पर हुआ जानलेवा हमला, चाकू से किया वार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox