MP Election 2023: चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान से पहले ही एमपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने BJP से इस्तीफा दे दिया है।

रुस्तम सिंह ने दिया इस्तीफा

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे रुस्तम सिंह ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को एक पत्र के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को लिखे पत्र में 78 वर्षीय रुस्तम सिंह ने कहा कि वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। रुस्तम सिंह के एक करीबी सूत्र ने यह भी दावा किया कि पार्टी ने उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया, जिस वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

बेटे को BSP ने दिया टिकट

साथ ही बता दें कि रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह को बसपा ने मुरैना सीट से टिकट दिया है। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि रुस्तम सिंह अपने बेटे का चुनाव-प्रचार करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं।

Also Read: Tiger 3 song OUT: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, अरिजीत की आवाज में Tiger 3 का पहला गाना रिलीज

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago