होम / MP Election 2023: BJP आज जारी कर सकती है पांचवीं लिस्ट, 94 उम्मीदवारों का करेगी ऐलान

MP Election 2023: BJP आज जारी कर सकती है पांचवीं लिस्ट, 94 उम्मीदवारों का करेगी ऐलान

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। अगले महीने में चुनाव है। चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी सूची आज जारी कर सकती है। आज बुधवार को सूची जारी होने की संभावना जताते हुए भाजपा के नेता काफी खुशा है। लिस्ट जारी होने से पहले ही उज्जैन उत्तर सीट से विधायक पारस जैन के घर पर समर्थकों ने पटाखे जलाकर मिठाइयां भी बांट दी है।

136 नामों पर किया ऐलान

बता दें कि भाजपा को कई विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार का ऐलान करने के लिए काफी मंथन करना पड़ रहा है। अभी तक बीजेपी ने चार सूची जारी की है। चारों सूची में अभी तक 136 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। अभी  94 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को ऐलान बाकी है। जिन पर सहमति बनाने के लिए मंगलवार देररात तक नामों पर विचार-विमर्श किया गया है। जिसके बाद इन नामों पर सहमति बनी है।

आज जारी हो सकती हैं BJP की पांचवी लिस्ट

इसके साथ ही BJP के सूत्रों के मुताबिक 70 सीटों पर आम सहमति बनी है, और 24 सीटों पर निर्णय लिया जा चुका है। भाजपा की लिस्ट बुधवार को सबके सामने आ जाएगी। यह सूची मंगलवार को ही जारी होनी थी, मगर देर रात चली बैठक के बाद नाम पर सहमति बन पाई। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक अब विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा हुआ है।

BJP ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। आज संभावना है कि बीजेपी पांचवी सूची जारी हो जाएगी।

Also Read: MP Election 2023: कांग्रेस में मची भगदड़! भारत जोड़ो यात्रा के…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox