होम / MP Election 2023: Bjp का कांग्रेस पर तंज, धार में आज प्रियंका भरेंगी चुनावी हुंकार

MP Election 2023: Bjp का कांग्रेस पर तंज, धार में आज प्रियंका भरेंगी चुनावी हुंकार

• LAST UPDATED : November 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में चुनावों को लेकर अब तमाम राजनीतिक पार्टी प्रचार-प्रसार में जुटी है। बीते दिन पीएम मोदी ने कई जगहों पर सभा को संबोधित किया है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी हुंकार भरेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होने जा रही है।

प्रियंका के दौरे पर भाजपा का तंज

बता दें कि शाम 4 बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा आयोजित की गई है। इस दौरान पूर्व सीएम कमल नाथ सिंह और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। इस बीच रविवार को एमपी भाजपा के प्रवक्ता गोविंद मालू ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, लेकिन केवल महासचिव प्रियंका वाड्रा पर और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही फोकस क्यों किया जाता है?, जबकि अन्य कई महासचिव भी हैं. दलित अध्यक्ष को भी रबर स्टांप बना रखा हैं, यह कौन सा दलित सम्मान है?

Also Read: MP Election 2023: कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मेरी बहनों धनतेरस पर सब मंगल होगा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox