होम / MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मिला इस मुस्लिम लीग का सपोर्ट! जानें वजह

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मिला इस मुस्लिम लीग का सपोर्ट! जानें वजह

• LAST UPDATED : November 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) MP Election 2023: बुरहानपुर में कांग्रेस का  दबदबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले नाराज अल्पसंख्यक पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा था। इसके साथ ही मुस्लिम लीग ने भी काग्रेस को अपना समर्थन दे दी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

जानकारी के मुताबिक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। मुस्लिम लीग के समर्थन ने  बीजेपी, निर्दलीय और AIMIM की टेंशन बढ़ा दी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि इंडिया गठबंधन में होने के कारण इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दिया है। जिससे अल्पसंख्यक वोटों का बंटवारा न हो। साथ ही बुरहानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह का समर्थन किया है।

Also Read :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox