MP Election 2023: कांग्रेस-सपा में सीट को लेकर ठनी, शिवराज ने भी मार दिया तंज

India news (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर एक बार फिर साधा निशाना है, उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और सपा के बीच चल रही ताजा रस्साकशी पर तंज कसा है, सीएम ने कहा कि जिस दिन ये गठबंधन बना, उसी दिन हमने कह दिया था कि यह बेमेल गठबंधन है, घमंडिया गठबंधन है, इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। यह गठबंधन केवल पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में बना है।

शिवराज ने अखिलेश का दिया हवाला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सपा प्रमुख ने कांग्रेस को लेकर जो कहा, उससे यह सब साफ हो गया है, सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर एक साल तक धोखे में रखने का आरोप लगाया है, सीएम ने अखिलेश यादव के शब्दों को दोहराया कि उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया और फिर चिरकुट जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया।

शिवराज ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज

सीएम ने कहा कि धोखा देना कांग्रेस का पुराना काम है, कांग्रेस आपस में ही धोखा देती है, मध्यप्रदेश में ही देख लीजिए, कांग्रेस और सपा आपस में ही लड़ रही है, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है।

टिकट बंटवारे को लेकर भी साधा निशाना

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जनता इस गठबंधन की सारी गतिविधियों को देख रही है, आज जब ये सब विधानसभा चुनाव में ही लड़ रहे हैं तो आगे लोकसभा के चुनावों में क्या करेंगे? इन जैसे लोगों के हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे होगा?

Read more: MP Election 2023: MP में 81 फीसदी विधायक करोड़पति, जानें अपने विधायक का हाल

MP Election 2023: कांग्रेस-सपा में तेज हुई ‘जंग’, अब कमलनाथ बोले-…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago