होम / MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 88 नामों का किया ऐलान

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 88 नामों का किया ऐलान

• LAST UPDATED : October 20, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 3 सीटों पर उम्मीदवारों को रिप्लेस कर दिया है। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

कांग्रेस ने दीपक जोशी पर दिखाया भरोसा

बता दें कि कांग्रेस ने भोपाल की चारों विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। भोपाल की उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया है। खातेगांव से BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर भरोसा दिखाया है। इंदौर में 3 नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में 5 नंबर से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया।

लिस्ट देखें

Also Read: Ind vs China 2023: भारत-चीन के बीच क्यों हुआ था 1962…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox