होम / MP Election 2023: कांग्रेस नेता पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा पर लगाया आरोप

MP Election 2023: कांग्रेस नेता पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा पर लगाया आरोप

• LAST UPDATED : November 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अभी एक ताजा माामला भोपाल से सामने आया, जहां कांग्रेस नेता अनस पठान पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। अभी इस मामले को लेकर कांग्रेस ने BJP पर आरोप लगाया है।

बता दें कि राजधानी भोपाल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी। तभी वहां हथियारों से लैस बदमाशों ने कांग्रेस नेता अनस पठान पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए है। इस मामले के बाद कांग्रेस कार्यालय में अफरा तफरी मच गई।

अज्ञात बदमाशों कांग्रेस कार्यालय में घुसे

कांग्रेस नेता अनस को सिर पर गहरी चाट आई है। सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4 बजे अज्ञात बदमाशों ने अचानक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एंट्री ली,  फिर उन्होंने बिना किसी से कुछ कहे कांग्रेस नेता अनस पठान पर लाठी और डंडों से जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले के बाद अनस के सिर पर गहरी चोट होने के कारण उन्हें आनन-फानन में कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित रेड क्रॉस अस्पताल मैं भर्ती किया गया। हालत गंभीर देख अनस को बंसल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर लगाया आरोप

अब इस हमले के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया है, पार्टी के राष्ट्रीय नेता पवन खेड़ा ने इसे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमला किया जाना बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि “हमला होना पहले से सुनियोजित था और यह भाजपाइयों की सोची समझी साजिश थी.” वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेसियों की आपसी झड़प में यह हादसा हुआ।

Also Read: MP Election 2023: भिंड में जमकर बरसे पायलट, bjp की डबल इंजन सरकार पर खड़े किए कई सवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox