होम / MP Election 2023: दिग्विजय सिंह का BJP पर तंज, बोले- PM मोदी तो विश्वगुरु….

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह का BJP पर तंज, बोले- PM मोदी तो विश्वगुरु….

• LAST UPDATED : November 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: राजस्थान के चुनावी माहौल में उठा एक शब्द राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को अभी घेर ही रही थी कि एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले को और भी बढ़ा दिया। दिग्विजय सिंह ने पनौती शब्द को परिभाषित करते हुए ट्वीट किया है।

एक्स पर किया ट्वीट

बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया। इस ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए लिखा, “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को ‘पनौती’ कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिए कहा गया? स्टेडियम में हज़ारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में “विश्वगुरु” हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एक जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विश्व कप में भारत की हार के परिपेक्ष में पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी को गाली देने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने की मांग की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा कहा कि हार की हताशा में राहुल गांधी इतने परेशान हो गए हैं कि अब पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं।

Also Read: MP Election 2023: EVM से कैसे होती है मतगणना, जानें काउंटिंग…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox