होम / MP Election 2023: विरोध के चलते बढ़ी कमलनाथ की टेंशन, इन सीटों पर प्रत्याशियों को बदलने पर करेगी विचार

MP Election 2023: विरोध के चलते बढ़ी कमलनाथ की टेंशन, इन सीटों पर प्रत्याशियों को बदलने पर करेगी विचार

• LAST UPDATED : October 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: एमपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से है। BJP ने 228 सीटों पर तो वहीं कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट आते ही बवाल मचा हुआ है। प्रत्याशियों के विरोध के चलते पार्टी ने 4 नामों में बदलाव किया है। लेकिन अभी भी विरोध के सुर ठंडे पड़ते नजर नहीं आ रहे। जिसके बाद अब ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस आने वाले दिनों में कई और नाम बदल सकती है।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बता दें कि राजधानी भोपाल इस समय विरोध प्रदर्शन करने की जगह बन चुकी है। कांग्रेस से नाराज कार्यकर्ता अपनी बात मनवाने के लिए राजधानी की ओर रूख कर रहे हैं। निवाड़ी, शुजालपुर, बिजावर कार्यकर्ताओं का भारी विरोध पार्टी को देखने को मिला है। शुजालपुर से बंटी बना के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया और प्रत्याशी बदलने की मांग भी की गई है।

बदल सकते हैं उम्मीदवारों के नाम

साथ ही बता दें कि निवाड़ी में कांग्रेस ने बीजेपी से आए अमित राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद स्थानीय दावेदारों की तरफ से उनका विरोध किया गया है। जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चा में इस समय रोशनी यादव बनी हुई हैं, क्योंकि वे टिकट की आस में ही BJP छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है।

Also Read: MP Election 2023: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, इस क्षेत्र…

MP Election 2023: बसपा ने जारी की सूची, इन 11 उम्मीदवारों…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox