होम / MP Election 2023: कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मेरी बहनों धनतेरस पर सब मंगल होगा

MP Election 2023: कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मेरी बहनों धनतेरस पर सब मंगल होगा

• LAST UPDATED : November 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के बुधनी विधानसभा सीट की कमान पत्नी साधना और बेटे कार्तिकेय संभाल रखी है। प्रदेश में लगातार साधना सिंह और कार्तिकेय प्रचार प्रसार कर रहे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं। बीते शनिवार को भी बुधनी के सिंहपुर में कार्तिकेय ने प्रचार प्रसार किया इसके साथ ही जनता को संबोधित भी किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर जमकर निशाना साधा, बेटे कार्तिकेय चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव के समय 15 दिन के लिए आते और गायब हो जाते हैं। इस बार के चुनाव में ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है, लिस्ट आई तो मुझे खुद गूगल पर सर्च करना पड़ा ये कौन है।

कार्तिकेय ने कहा धनतेरस पर मंगल होगा

बता दें कि कार्तिकेय चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा बोले कि बीजेपी एक बरगद का पेड़ है। कांग्रेस हमारी डालियां तोड़ने का प्रयास करती है, लेकिन एक फल तक तोड़ नहीं सकती है। शिवराज वो बीज हैं जिसे 40 साल पहले आपने बोया था। अब आने वाले समय में हम जीतेंगे तो यह पेड़ आप को ही फल देगा। साथ ही कार्तिकेय ने कहा कि मेरी बहनों 10 तारीख को धन तेरस है। उस दिन भी मंगल होगा धन की वर्षा होगी।

17 और 3 दिसंबर को मनाएंगे दिवाली

साथ ही बता दें कि कार्तिकेय चौहान ने कहा कि “12 तारीख को दिवाली है। मगर 17 और 3 दिसंबर को दिवाली मनाएंगे। बुधनी विधानसभा सीट की मत पेटियां खुलेगी और वो परिणाम निलकेंगे”कि सबकी आंखें फटी रह जाएगी, 3 चुनाव देखें है लेकिन ऐसा माहौल पार्टी के लिए पहली बार देखा, कार्तिकेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “घमंड और अहंकार से घरों में मुख्यमंत्री निवास में बैठकर सरकार नही चलाई है। मुख्यमंत्री बनकर मुख्यमंत्री निवास को क्षेत्र की जनता का घर बना दिया…बुधनी से कोई भी जाए सीधे एंट्री होती है।

Also Read: MP Election 2023: कांग्रेस को बताया अमित शाह ने 4-C फार्मूले…

MP Election 2023: कलेक्टर से बोला टीचर पहले मेरी शादी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox