MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, अब इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश की मैहर सीट से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा को भी अलविदा कह दिया है, त्रिपाठी अलग पार्टी बनाकर चर्चा में आए लेकिन अब कांग्रेस में जाने की अटकलें लगने लगी हैं।

विधायकी का सफर नारायण त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी से शुरू किया था, बाद में कांग्रेस का हाथ थामा और दूसरी बार विधायक बने, इसके बाद बीजेपी के टिकट से साल 2015 के उपचुनाव में लड़े और जीते, और बीजेपी के टिकट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीतकर विधानसभा पहुंचे।

मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को मिली टिकट

बता दें कि विधायक त्रिपाठी पिछले 2-3 साल से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी पार्टी पर हमलावर थे। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है। जिन्हें सिंधिया समर्थक भी कहा जाता है। भाजपा की सूची में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ सकते हैं।

अरविंद तोमर ने दिया इस्तीफा

भाजपा को एक और झटका सागर के नरयावली विधानसभा से बीजेपी के दावेदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने भी BJP प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में लिखा, ‘निरंतर उपेक्षा करने के कारण आज मैं बीजेपी द्वारा दिए गए सभी दायित्व एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।’ अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अरविंद तोमर नरयावली विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

ɑlso readːMP Election 2023: सुधीर यादव का कटा टिकट, भाजपा से दिया…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago