होम / MP Election 2023: कांग्रेस में मची भगदड़! भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी ने थामा बसपा का हाथ

MP Election 2023: कांग्रेस में मची भगदड़! भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी ने थामा बसपा का हाथ

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: एमपी में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले है। चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 230 सीटों में से 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। नामों की घोषणा होने के बाद से ही विरोध हो रहा है। जहां बड़वानी जिले के पानसेमल से कांग्रेस विधायक का फिर से विरोध हुआ। वहीं, खरगोन जिले के बड़वाह से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार घोषित किए जाने से नेता त्रिलोक राठौर भी नाराज हुए। कांग्रेस नेता त्रिलोक राठौर ने टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर बसपा ज्वाइन कर ली। नेता त्रिलोक राठौर भारत जोड़ो यात्रा के क्षेत्र में सह प्रभारी थे।

बता दें कि PCC सदस्य राजेंद्र गोयल ने बताया कि बड़वानी जिले के पानसेमल से कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े का लगातार विरोध हो रहा है। PCC सदस्य ने कहा कि यदि वर्तमान विधायक चंद्रभागा किराड़े को दोबारा टिकट मिलती है तो वह कम से कम 30 से 40 हजार वोटो से हारेंगी। PCC सदस्य गोयल ने यह बात कांग्रेस के मंडलम सेक्टर और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की निवाली में आयोजित बैठक में कही थी।

खरगोन जिले में दिखी बगावत

खरगोन जिले से कांग्रेस की पहली लिस्ट में नरेंद्र पटेल को बड़वाह से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बगावत सामने आई है। कांग्रेस के नेता त्रिलोक राठौर ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नरेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि सर्वे के माध्यम से टिकट देने की बात बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी और तरीके से टिकट प्रदान किया गया है। त्रिलोक राठौर भारत जोड़ो यात्रा में क्षेत्र के सह प्रभारी थे। इसके अलावा जन आक्रोश यात्रा के भी सह प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे।

त्रिलोक राठौर ने थामा बसपा का हाथ

बता दें कि त्रिलोक राठौर ने इंदौर में बसपा का हाथ थाम लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। यह माना जा रहा है अब वह बसपा से चुनाव लड़ेंगे। यदि ऐसा होता है तो बड़वाह में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

Also Read:कांग्रेस के वचन पर सीएम शिवराज का तंज, कहा-900 वादों में 9 वादा भी पूरा नही कर पाई कांग्रेस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox