होम / MP Election 2023: भाजपा नेता पर फूटा लोगों का गुस्सा, मांगने गए थे वोट, फिर ये क्या हुआ

MP Election 2023: भाजपा नेता पर फूटा लोगों का गुस्सा, मांगने गए थे वोट, फिर ये क्या हुआ

• LAST UPDATED : November 15, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेजी से हो रहा है। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गोहद विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है, जहां BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीजेपी के गोहद विधानसभा सीट के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। और नेता को बिना प्रचार किए ही उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

बता दें कि जनता ने लाल सिंह आर्य का इतना विरोध किया कि नेता चुनाव प्रचार करना तो दूर, वे लुहारपुरा में खड़े भी न हो पाए और उन्हें वापस जाना पड़ गया। स्थानीय लोगों की नाराजगी देख बीजेपी प्रत्याशी हैरत में पड़ गए। यह बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ लोगों को नगर परिषद मौ में अस्थाई कर्मचारियों के रूप में रखा गया था लेकिन फिर उन्हें हटा दिया गया था।

कांग्रेसी नेता पर लगाया आरोप

जब इन कर्मचारियों ने लाल सिंह से मदद मांगी थी। लेकिन तब उन्हें मदद नहीं मिल सकी थी। बस इसी वजह से स्थानीय लोगों में लाल सिंह के प्रति क्रोध था। यही कारण है कि लोगों ने लाल सिंह का विरोध किया। इस मामले में लाल सिंह का कहना है कि यह सब कुछ कांग्रेसियों का षड्यंत्र है। साथ ही उन्होंने एक कांग्रेसी नेता राजेंद्र हांडा का नाम लेकर इस पूरे मामले को जबरन बनाकर तूल देने का आरोप लगाया है।

Also Read: MP Election 2023: MP में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- BJP सरकार आएगी, राम के दर्शन करवाएगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox