होम / MP Election 2023: PM मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद, कही ये बात  

MP Election 2023: PM मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद, कही ये बात  

• LAST UPDATED : November 15, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव के लिए 48 घंटे बचे है। आज प्रदेश में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्ववीट किया। पीएम मोदी ने जनता से आग्रह किया। एक्स पर लिखा…

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।

मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।

आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं।

लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं।

ALSO READ: MP Election 2023: भाजपा नेता पर फूटा लोगों का गुस्सा, मांगने गए थे वोट, फिर ये क्या हुआ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox