होम / MP Election 2023: प्रियंका बोलीं- BJP ने लोगों से उनके अधिकार छीने, लगाए कई आरोप

MP Election 2023: प्रियंका बोलीं- BJP ने लोगों से उनके अधिकार छीने, लगाए कई आरोप

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: कांग्रेस की महासचिव एमपी के मंडला जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गई है। मंडला जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए।

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

प्रियंका गांधी ने मंडला जिले में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है लेकिन आदिवासियों को उनका हक मिलता है। जूते चप्पल बोतल देंगे लेकिन बोनस नहीं देंगे कमीशन मिलता है। तेंदूपत्ते पर बोनस देने का काम इंदिरा माता ने शुरू किया था।

मंडला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को लागू ही नहीं किया, पलायन और बढ़ गया है। गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों की जमीने छीनी जा रही हैं। फसल के सही दाम नहीं मिलते। विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं। वन का अधिकार खत्म कर दिया। कमलनाथ जी ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया।”

Also Read: MP Election 2023: MP में आज प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा,…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox