होम / MP Election 2023: प्रियंका गांधी ने दमोह में BJP पर साधा निशाना, शिवराज सरकार पर ये लगाए आरोप

MP Election 2023: प्रियंका गांधी ने दमोह में BJP पर साधा निशाना, शिवराज सरकार पर ये लगाए आरोप

• LAST UPDATED : October 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: आज दमोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोला कि बुंदेलखंड में पलायन बहुत है और इसकी वजह से ही स्थानीय लोगों को वहां रोजगार नहीं मिलता है। उन्होने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने इलाके में सिर्फ 21 रोजगार दिए हैं। मध्य प्रदेश में कितने पद खाली हैं लेकिन सरकार उनपर भर्ती नहीं कर रही है। BJP पर सारे संस्थानों के निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि उसने छोटे व्यापारियों और दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। उन्होने कहा कि छोटे उद्योगपति सड़कों पर आ गए हैं और बड़े उद्योगपतियों के बड़े बड़े लोन माफ हो रहे हैं।

 BJP सरकार पर लगाए आरोप

उन्होने कहा कि BJP ऐसे कानून लेकर आई जो किसान विरोधी है। रोजगार के साधन बंद हुए और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होने कहा कि BJP सरकार कर्मचारियों के हित में भी काम नहीं कर रही। उनकी पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की जा रही है और इसके लिए वो पैसे न होने का हवाला देती है। लेकिन ऐसे समय में अडाणी जी जैसे बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने के लिए उसके पास पैसे कैसे आते है। उन्होने कहा कि देश की सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है।

महिला वोटरों पर रहा फोकस

यहां कांग्रेस का जोर विशेष रूप से महिला वोटरों को साधने पर है। बता दें कि पिछले 17 दिन में प्रियंका गांधी दूसरी बार मध्य प्रदेश आई हैं। इससे पहले 12 अक्टूबर को वो मंडला में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पहुंची थीं। बुंदेलखंड में ये उनका पहला चुनावी दौरा है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सागर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। दमोह से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया से है। दमोह में चार विधानसभा सीटें है जिनमें कांग्रेस ने पथरिया से राव ब्रजेन्द्र सिंह, दमोह से अजय कुमार टंडन, जबेरा से प्रताप सिंह लोधी और हटा (अजा) से प्रदीप खटीक को टिकट दिया है।

Read more: MP Election 2023: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का विवादित बयान, कांग्रेस ने…

MP Election 2023: BJP छोड़ कांग्रेस में आए इस उम्मीदवार ने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox