होम / प्रियंका गाँधी ने कार्यकर्ता को मारी आँख, चौंक गए सब लोग, जानिए पूरा मामला

प्रियंका गाँधी ने कार्यकर्ता को मारी आँख, चौंक गए सब लोग, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मंडला जिले के रामनगर में आज एक ऐसा वाकया हुआ जिसका सबने खुब मजा लिया, प्रियंका गांधी ने एक आम सभा में अपने संबोधन के दौरान आंख मार दी, ये बात एक कार्यकर्ता के बीच में बोलने पर थी। उस समय तो किसी का भी ध्यान इस पर गया नहीं, कार्यकर्ता के साथ उनके संवाद पर सब ठहाके लगाते रहे। लेकिन कैमरे तो कैमरे ही होतें है कैमरे की बारीक नजर ने प्रियंका के आंख मारने वाले पल को कैद कर लिया।

सरकार की खामियों को बताया

सभा में प्रियंका गांधी अपने संबोधन के दौरान मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की खामियों की ओर जनता का ध्यान दिला रही थीं। प्रियंका गांधी मंडला जबलपुर मार्ग नेशनल हाईवे 30 के बारे में बता रहीं थीं, प्रियंका गांधी ने  कहा- मंडला-जबलपुर रोड 10 सालों से बन रही है, पहले वो 4 लेन की बन रही थी, लेकिन अब वह 2 लेन की ही बन रही है, इसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार अभी तक इस रोड़ को बना नहीं पायी है।

प्रियंका ने मारी आंख

प्रियंका मुस्कुरा उठीं, कार्यकर्ता की बात पर साथ ही आंख मारते हुए बोलीं आप आ जाइए न मंच पर। बस प्रियंका का इतना कहना था आप मुझे बताते रहिए,  कि जनसभा में ठहाके गूंजने लगे, और प्रियंका गांधी भी हंसती रहीं और लोग तो काफी देर तक ठहाके लगाते रहे। सड़क का जिक्र करते हुए प्रियंका ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी लपेटा, प्रियंका ने कहा गडकरीजी को भी खराब सड़क के कारण आपसे माफी मांगनी पड़ी थी।

Read more: MP Election 2023: प्रियंका बोलीं- BJP ने लोगों से उनके अधिकार…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox