होम / MP Election 2023: प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा राजनीतिक मायनों में क्यों है खास?

MP Election 2023: प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा राजनीतिक मायनों में क्यों है खास?

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: एमपी में चुनावी बिगुल बज चुका है, यही वजह है कि आए दिन बड़े बड़े नेताओं की जनसभा और रैलियां हो रही हैं। अभी दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी विंध्य दौरे पर थे। इसके बाद आज एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश चुनावी दौरे पर आ रही हैं। कांग्रेस की महासचिव आज मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिला मंडला के रामनगर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी। आदिवासी इलाके में से वे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगी। और चुनाव की घोषणा होने के बाद एमपी में प्रियंका गांधी की पहली सभा है।

बता दें कि सभा में प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री, विधायक व सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भनोट, अरुण पचौरी समेत संगठन के मंत्री, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम व पदाधिकारी भी जन आक्रोश सभा में शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी का दौरा क्यों है खास?

मंडला जिले की तीनों विधानसभाएं मंडला, निवास और बिछिया आदिवासी बहुल हैं। इसके अतिरिक्त डिंडौरी जिले की डिंडौरी और शाहपुरा विधानसभा भी आदिवासी बहुल हैं। बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मंडला और डिंडौरी जिले में अच्छी सफलता भी मिली थी और डिंडौरी की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

पांचों विधानसभाओं को साधने की कोशिश

बता दें कि मंडला जिले की 3 विधानसभा में से 2 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया। इस तरह मंडला-डिंडौरी जिले की 5 विधानसभा में से 4 विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, बस यही वजह है कि प्रियंका गांधी के रामनगर दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सभा मंडला-डिंडौरी जिले की पांचों विधानसभाओं को साधने के उद्देश्य से हो रही है।

Also Read:Israel Hamas War: इजरायल के पीएम ने युद्ध के…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox