होम / MP Election 2023: सिंधिया पर जमकर बरसीं प्रियंका, कहा- कद में छोटे, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह…

MP Election 2023: सिंधिया पर जमकर बरसीं प्रियंका, कहा- कद में छोटे, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह…

• LAST UPDATED : November 15, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी MP के सीधी और दतिया में जनसभा के लिए पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी के साथ साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बहुत अच्छे से निभाया है। सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए। इसके बाद एमपी में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

प्रियंका गांधी ने कहा….

साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा, ”बीजेपी के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं। एक तो सिंधिया जी हैं, उनके साथ मैंने यूपी में काम किया। क्या है कि वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए है। लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह… जब हम यूपी में काम कर रहे थे। यूपी से हम भी हैं। हम यूपी वालों की आदत है कि शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं। महाराज बोलने की आदत नहीं है। उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था दीदी उनसे महाराज कहना पड़ता है। हमारे मुंह से महाराज नहीं निकलता तो हमारा कोई काम ही नहीं होता।

साथ ही कहा कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई है। विश्वासघात बहुतों ने किया है, लेकिन इन्होंने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ धोखा किया। आपकी पीठ में छुरा घोंपा है। बनी बनाई सरकार को गिरा दिया है। बनी बनाई सरकार आपकी थी। आपने वोट किया था। आप ही के साथ धोखा हुआ है। 3 साल में सरकार ने कितना रोजगार दिया।

इन वादों का किया ऐलान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र के ऐलानों का जिक्र करते हुए कहा कि एमपी में अगर कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का कर्जा माफ करेगी, पुरानी पेंशन लागू करेगी। महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 रुपये हम दिलाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करेंगे। 100 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा, 200 यूनिट का बिल हाफ होगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। 5 हॉर्स पावर सिंचाई का बिजली बिल फ्री होगा। जातिगत जनगणना कराएंगे। 2 लाख सरकारी पदों को भरवाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाएं फ्री करेंगे। 25 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा।

Also read: MP Election 2023: MP में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना,…

MP Election 2023: PM मोदी का राहुल पर हमला, पूछा- किस दुनिया…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox