होम / MP Election 2023: सुधीर यादव का कटा टिकट, भाजपा से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में जा सकते हैं

MP Election 2023: सुधीर यादव का कटा टिकट, भाजपा से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में जा सकते हैं

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा विधानसभा से भाजपा नेता को टिकट नहीं मिला। जिसके बाद भाजपा नेता सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस जानकारी को फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर किया। सुधीर यादव सागर जिले के बड़े नेताओं में एक हैं। यादव समाज का वोट बैंक भाजपा से दूर हो सकता है।

2018 में लड़े थे चुनाव

बता दें कि दो दिन पहले सुधीर यादव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों के संपर्क आए थे। सुधीर यादव निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने सुधीर यादव के साथ अन्याय किया गया। सुधीर यादव पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के सुपुत्र हैं। लक्ष्मी नारायण यादव के सांसद रहने के दौरान वर्ष 2018 में सुधीर यादव को सुरखी विधानसभा से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ाया था। उस समय कांग्रेस से गोविंद सिंह राजपूत चुनाव हार गए थे।

17 नवंबर को होगा मतदान

जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को वोटिंग होगा। जिसका परिणाम तीन दिसंबर को चुनाव आयोग घोषित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा जिसकी गिनती 3 दिसंबर को होगी। 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे।

Read more: MP Election 2023: प्रियंका बोलीं- BJP ने लोगों से उनके अधिकार…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox