MP Election 2023: बड़ी रोचक है नागौर सीट की जंग, 2 राजपूत नेताओं का रहा है मुकाबला

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: नागौद विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां पर हमेशा से 2 राजपूत नेताओं यादवेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह के बीच ही मुकाबला होता रहा है, नागेंद्र सिंह की बात की जाए तो 5 बार यहां से विधायक चुने गए, नागेंद्र सिंह पहली बार 1977 में विधायक बने और फिर वह 1980 में भी विधायक चुने गए, इसके बाद वह बीजेपी के टिकट पर 2003 और 2008 में विधायक बने।

4 सीटों पर भाजपा का कब्जा

अगले महीने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं साथ ही यहां एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, मध्य प्रदेश के सतना जिले में सात विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें से कांग्रेस का 3 सीटों पर कब्जा है, लेकिन 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, सतना की नागौद विधानसभा सीट पर पहले ही बीजेपी का कब्जा है साथ ही इस बार भी वह इस सीट को अपने कब्जे में रखना चाहेगी।

कितने वोटर, कितनी आबादी

2018 के विधानसभा चुनाव में 15 उम्मीदवारों ने नागौद सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन यहां की जंग चतुष्कोणीय हो गई थी, भाजपा के नागेंद्र सिंह ने बेहद कड़े मुकाबले में विजय हासिल की थी, नागेंद्र सिंह को 54,637 वोट मिले और कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 53,403 वोट मिले आए।

चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर रश्मि सिंह और अरुणेंद्र सिंह ने भी कड़ी चुनौती पेश की और उन्हें 25,700 वोट मिले थे, बसपा के उम्मीदवार एडवोकेट रामबिहारी को 22,428 वोट मिले, इस कांटेभर मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार नागेंद्र सिंह ने 1,234 मतों के अंतर से विजय हुए, उस समय के चुनाव में इस सीट पर कुल 2,10,302 वोटर्स थे जिसमें 1,65,693 (79.9%) वोटर्स ने ही वोट डाले।

कैसा रहा राजनीतिक इतिहास

2013 के चुनाव में यदवेंद्र ने कांग्रेस पार्टी की वापसी कराई और यहां से जीत दिलाई, लेकिन नागेंद्र सिंह 5 साल बाद 2018 में फिर से जीत के साथ विधानसभा पहुंचे, नागेंद्र सिंह काफी बुजुर्ग हो गए हैं ऐसे में गगनेंद्र सिंह बीजेपी की ओर से टिकट के प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं।

Read more : प्रियंका गाँधी ने कार्यकर्ता को मारी आँख, चौंक गए सब लोग,…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago