होम / MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री के बेटे का Video वायरल, कांग्रेस ने की जांच की मांग

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री के बेटे का Video वायरल, कांग्रेस ने की जांच की मांग

• LAST UPDATED : November 13, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) MP Election 2023: मध्य प्रदेश में राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर केंद्रीय कृषि मंत्री और दिमनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र प्रतप सिंह का करोड़ों के लेनदेन वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल हो गया है। जिसमें देवेंद्र 500 करोड़ रूपए की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के बाद कांग्रेस का बीजेपी पर नीशाना

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस वीडियो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इस वीडियो की सत्यता से जांच होनी चाहिए और चुनाव आयोग को इसपर संज्ञान भी लेना चाहिए। उन्होंने जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आयकर, ईडी, सीबीआइ जैसी जांच एजेंसियों का इसपर कार्रवाई करना अपने आप में ही एक सवाल है। इसके साथ रागिनी नायक ने नरेंद्र सिंह तोमर को बर्खास्त करने की भी मांग की है।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

वहीं दूसरी तरफ अपने एक्स अकाउंट से मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे नरेंद्र सिंह तोमर का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में मंत्री के बेटे 500 करोड़ की डील करते हुए नजर आ रहे हैं। मोदी जी पूरा मध्य प्रदेश निगलना है क्या।

Also Read: MP Election 2023: Deepfake से प्रभावित हो सकता है चुनाव? चुनाव…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox