होम / MP ELECTION: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया नकलनाथ, कहा- नकल करने पर उतर गई है कांग्रेस

MP ELECTION: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया नकलनाथ, कहा- नकल करने पर उतर गई है कांग्रेस

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP ELECTION: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता एक दूसरे पर लगातार बयानबाजी करते नज़र आ रहें हैं। इसी बीच सतना जिले के रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को नकलनाथ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब नकल करने पर उतर गई है।

  • नारी सम्मान योजना ठगने की योजना
  • महिला सेना बनाने की योजना

जनता को ठगने की कोशिश

उन्होंने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए लॉन्च की गई योजना “नारी सम्मान योजना” पर तंज कसते हुए कहा कि हम बहनों और बेटियों की जिंदगी बदलना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए ये केवल वोट पाने का तरीका है। इसके माध्यम से कमलनाथ जनता को ठगने की कोशिश करने में लगे हैं।

महिलाओं की सेना बनाने की तैयारी

रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में भी शिरकत करने पहुंचे थें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं भी की है। उन्होंने घोषणा किया है कि हर गांव में लाड़ली बहना सेना बनाई जाएगी। इस सेना में क्षेत्रफल के हिसाब से संख्या तय की जाएगी। छोटे गांव में 11 तो बड़े गांवों में 21 महिलाओं कीी सेना तैयार की जाएगी।

144 विकास कार्यों का सौगात

रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 286 करोड़ 86 लाख 78 हजार की लागत के 144 विकास कार्यों का सौगात दिया है। जिसमें 64 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपए लागत के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही साथ 76 कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास भी किया है।

Also Read: कर्नाटक चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान कहा- कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox