होम / MP Election :बीजेपी 2018 में भी सरकार बना लेती सरकार, लेकिन शिवराज ने जल्दी कर दाी-कैलाश विजयवर्गीय!

MP Election :बीजेपी 2018 में भी सरकार बना लेती सरकार, लेकिन शिवराज ने जल्दी कर दाी-कैलाश विजयवर्गीय!

• LAST UPDATED : November 5, 2022

MP Election : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को मीडिया संवाददताओं से  कहा, कि अगर 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो पार्टी राज्य में सरकार बना लेती। वह कांग्रेस के विंध्य और चंबल क्षेत्र में मजबूत होने के सवाल का जवाब दे रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि इसी तरह के दावे वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भी किए जा रहे थे। लेकिन भगवा सत्ता में आई थी. उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2018 में हमारी सरकार बन जाती, क्योंकि हमें अधिक मत मिले थे, लेकिन शिवराज जी ने जल्दबाजी कर दी थी। जब इस पर उनसे पूछा गया कि चौहान ने किस तरह की जल्दबाजी की तो उन्होंने कहा, चुनाव नतीजों के बाद इस्तीफा देकर।

राहुल गांधी मनोरंज के लिए काफी अच्छे है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे केवल लोगों का मनोरंजन हो रहा है। राहुल गांधी मनोरंज के लिए काफी अच्छे है। पर देश के लिए कैसे है? यग जनता उन्हे बता चुकी है,और आगो भी बता देगी। राहुल गांधाी की भारत जोड़ो यात्रा का कोई फायदा विपक्षी पार्टी  को नहीं होगा। अब राहुल गांधी को लोग गंभीरता से नहीं लेते उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी हार जाएगी। बाद में जब विजयवर्गीय के 2018 चुनाव को लेकर की गई टिप्पणी के बारे में सिंधिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चौहान के नेतृत्व में ही वर्ष 2023 में पार्टी विजय हासील करेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox