MP Election Voting Live: चुनावी ड्यूटी पर लगे 2 कर्मचारियों की हुई मौत, जानिए वजह

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election Voting Live: आज एमपी की 230 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनावी ड्यूटी के दौरान दो जिलों में लगे कर्मचारियों की मौत हो गई। बैतूल क्षेत्र में कर्मचारी ने सीेने में दर्द की शिकायत के बाद दम तोड़ दिया, वहीं, उमरिया जिले में अचानक घबराहट के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

कर्मचारी की अचानक से तबीयत बिगड़ी

बता दें कि उमरिया जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत संजय गांधी ताप विद्युत प्रोजेक्ट मेें काम कर रहे कर्मचारी जो कि चुनावी ड्यूटी अलॉटमेंट के लिए 16 नवंबर की सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया पहुंचे हुए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उक्त कर्मचारी को जिला चिकित्सालय उमरिया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सिविल सर्जन ने जानकारी दि कि धानू सिंह को दोपहर 12 बजे के पासपास जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती किया गया था। उस समय उन्हें मिर्गी के झटके आ रहे थे। साथ ही मृतक कर्मचारी पीलिया की बीमारी से ग्रस्त था। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत

16 नवंबर की सुबह से ही जिले भर के कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगे हुए थे। जिले के 585 मतदान केंद्रों में कर्मचारियों को भेजने की प्रशासनिक तैयारी चल रही थी। इस बीच कर्मचारी धानू सिंह की अचानक तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। इलेक्शन ड्यूटी के दौरान कर्मचारी को हार्टअटैक आ गया। कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

बैतूल जिले के शाहपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ चौकीदार भीमराव की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। गुरुवार को भीमराव को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आया। पैरामेडिकल स्टाफ सीरियस हालत में उनको अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो सकती है। पूरी रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उनकी ड्यूटी कन्या शाला बूथ क्रमांक 123 पर लगी थी।

Also Read: ये भी पढ़े- MP Election 2023: अगर Voter ID कार्ड नहीं है तो कैसे…

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago